मानदेय समेत अन्य मांगों ले हुंकार भरेंगाी जलसहिया
सिमडेगा : जल सहिया संघ की जिलास्तरीय बैठक सोमवार को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में बसंती बाई एवं संपत्ति देवी की अध्यक्षता में हुई।
सिमडेगा : जल सहिया संघ की जिलास्तरीय बैठक सोमवार को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में बसंती बाई एवं संपत्ति देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बताया गया कि मानदेय एवं सात सूत्री मांगो को लेकर सभी पदाधिकारियों को ज्ञापन सोंपा गया है, ¨कतु अब तक सुनवाई नहैं हुई। इसलिए जल सहिया संघ ने मिलकर 17 फरवरी को गिरीडिह जिला सरिया स्टेशन में विशेष पंचायत बैठक कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगी, जिसमें सभी प्रखंड के जल साहिया संघ के सदस्यों से उपस्थित होने को कहा गया है। साथ ही जो सहिया बहनें उपस्थित नहैं होंगी, उन्हें संघ से निष्कासित किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से सुमन ठिठियो, संपत्ति देवी, सीलवंती लकड़ा, अशेलिना टेटे, कुमुदनी केरकेट्टा, बसंती बाई, सुषमा खाखा, ऐलिना बखला, सुनिता डुंगडुंग, अनिता डुंगडुंग, ºिस्टीना बारला, प्रेमकिशोर केरकेट्टा, विमला देवी, संजू देवी, सरोजनी तोपनो, जमुना देवी, रंजिता धनवार, सुमित्रा देवी, सेरोफिना बिलुंग व भारी संख्या जल सहिया उपस्थित थीं।