विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, फिर Instagram पर तस्वीर डालकर युवती को किया बदनाम; सिमडेगा में युवक गिरफ्तार

Published: Wed, 26 Aug 2026 02:20 PM (IST)

सिमडेगा में शादी का झांसा देकर यौन शोषण और इंटरनेट पर बदनाम करने के आरोप में 23 वर्षीय सोमरा सिंह ...और पढ़ें

सिमडेगा में युवक गिरफ्तार।

सिमडेगा में युवक गिरफ्तार।

HighLights

  1. सिमडेगा में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप।

  2. आरोपी ने पीड़िता को इंटरनेट पर बदनाम भी किया।

संवाद सूत्र, सिमडेगा। सिमडेगा में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और इंटरनेट पर पीड़िता को बदनाम करने के आरोप में गिरदा ओपी पुलिस ने सोमरा सिंह, 23 वर्षीय को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, बीते 19 अगस्त को करीब 18 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि नाबालिग रहने के दौरान उसकी पहचान आरोपी से हुई थी। 15 फरवरी 2024 को आरोपी ने शादी का झांसा देकर पहली बार उसका यौन शोषण किया। इसके बाद शादी का भरोसा देकर कई बार युवक पर शोषण करने का आरोप है।

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने करीब दो माह तक पीड़िता को अपने घर में पत्नी के रूप में रखा। बाद में रोजगार के लिए सूरत चला गया और शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि पीड़िता के दबाव बनाने पर आरोपी ने उसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा कर अपमानजनक टिप्पणियां की।

इस मामले में गिरदा ओपी कांड संख्या 25/26 के तहत बीएनएस, पोक्सो, आईटी एक्ट व एससी-एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस निरीक्षक बानो के नेतृत्व में टीम ने 24 अगस्त को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से ओप्पो मोबाइल भी जब्त किया गया। जिसके बाद आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस ने CEIR पोर्टल से खोज निकाले 817 मोबाइल, रांची और सिमडेगा में सबसे ज्यादा बरामदगी

यह भी पढ़ें- सिमडेगा में बारिश का कहर! कई घर हुए क्षतिग्रस्त, परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

यह भी पढ़ें- सिमडेगा में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यात्री बस; कई यात्री घायल

यह भी पढ़ें- कफन खरीदने गया था, लेकिन खुद ही लाश बनकर लौटा... सिमडेगा के इस नाले ने फिर ली एक जान