Simdega: शादी में गई युवती को सूनसान जगह पर ले जाकर दरिंदे ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
केरसई थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने जानने वाले के यहां शादी समारोह में आई युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय युवती शादी समारोह में भाग लेने के लिए आई हुई थी।
सिमडेगा, संवादसूत्र: केरसई थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने जानने वाले के यहां शादी समारोह में आई युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी दिलीप मिंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया गया कि 19 वर्षीय युवती शादी समारोह में भाग लेने के लिए आई हुई थी। 13 फरवरी को रात में वह अन्य लोगों के साथ सामूहिक नृत्य कर रही थी। इसी क्रम में वहां पे उसकी मुलाकात सर्पमुंडा निवासी दिलीप मिंज से हुई।
दोनों साथ में नृत्य करने लगे। इसी क्रम में दिलीप मिंज ने उससे कहा कि उसकी बहन उसे बुला रही, इस तरह उसने उसे वहां से दूर ले गया। लड़की को अकेला पाकर दिलीप मिंज उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। लड़की द्वारा काफी विरोध करने पर भी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दिलीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
काफी समय बीतने के बाद लड़की के घऱवालों ने उसकी खोज -बीन शुरू की तो वह गांव के किनारे मिली। उसने अपने परिवार वालों को यह आपबीती सुनाई।
लड़की के परिवार वालों ने न्याय के लिए केरसई थाने में गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। युवती को की मेडिकल जांच के लिए सिमडेगा भेजा गया
यह भी पढ़ें: Jharkhand: पलामू में दो समुदायों के बीच हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा बंद, अफवाह फैलने की आशंका