डाक विभाग की सुविधाओं की जानकारी अब मोबाइल पर, 23 भाषाओं में उपलब्ध है ऐप; सिमडेगा में लगी चौपाल
सिमडेगा में डाक चौपाल का आयोजन कर नागरिकों को भारतीय डाक विभाग की डिजिटल सेवाओं और 'डाक सेवा ऐप' के ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
सिमडेगा में डिजिटल डाक सेवाओं हेतु डाक चौपाल आयोजित।
मोबाइल वैन द्वारा 'डाक सेवा ऐप' की जानकारी दी गई।
ऐप 23 भाषाओं में उपलब्ध, 10 लाख से अधिक डाउनलोड।
जागरण संवाददाता, सिमडेगा। भारतीय डाक विभाग की डिजिटल सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को सिमडेगा में डाक चौपाल का आयोजन किया गया। सरकारी सेवाएं आपके द्वार अभियान के तहत मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को डाक विभाग की आधुनिक सुविधाओं और डाक सेवा ऐप की जानकारी दी गई।
यह कार्यक्रम मुख्य डाकघर के अंतर्गत एसएस हाई स्कूल सिमडेगा के समीप, कचहरी परिसर में दीदी कैफेटेरिया तथा ऑफिसर्स कॉलोनी के आसपास आयोजित किया गया। एलईडी स्क्रीन से लैस मोबाइल वैन के जरिए लोगों को डिजिटल सेवाओं के बारे में वैन के माध्यम से जागरूक किया गया।
इस चौपाल में छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों को डाक सेवा ऐप की उपयोगिता बताई गई। इस दौरान लोगों को ऐप के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह ऐप 23 भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे अलग-अलग क्षेत्रों के लोग अपनी सुविधानुसार इसका उपयोग कर सकते हैं। ऐप को अब तक 10 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।
कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता पंपलेट लेकर डिजिटल डाक सेवाओं का संदेश दिया। डाक चौपाल के माध्यम से लोगों को डाक विभाग की डिजिटल सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के साथ सरकारी सेवाओं को आम नागरिकों तक सरलता से पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक डाक सेवाओं के साथ डिजिटल सुविधाओं को भी आम लोगों की पहुंच में लाना है। मौके पर स्थानीय नागरिक, डाक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- डाक विभाग की नई पहल: अब घर बैठे पाएं 13 राज्यों के मंदिरों का प्रसाद, एक क्लिक पर होगी बुकिंग
