बानो में धूमधाम से मना सरहुल उत्सव
बानोबानो में सरहुल उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर शोभा यात्रा निकाली ग
बानो:बानो में सरहुल उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई। स्टेशन रोड स्थित सरना स्थल में विभिन्न गांवों से आए पाहनों ने बानो के पाहन सेबेयानल लुगून के नेतृत्व में ग्राम देवता व पूर्वजों के नाम साल वृक्ष की पूजा कर मंगल कामना की ।शोभा यात्रा सरना स्थल से आरंभ किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा बिरसा चौक होते हुए जयपाल सिंह मैदान पहुंची,जहां पहान सेबेयान लुगुन ने पुजा संपन्न कराया।इसके बाद जयपाल सिंह मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के कोंनसोदे ,टिनसोगड़ा ,उकौली ,बानो ,पबुड़ा आदि गांवों के 12 नृत्य दलों ने भाग।कार्यक्रम को सफल बनाने मे अजित तोपनो ,निर्मल हेमरोम, बोआस तोपनो, अनूप मिज, जगदीश बागे, सोशन बारला,संजय कैथवार,सुधीर डांग व अमुस कडुंलना मो तनवीर की अहम भूमिका रही।कार्यक्रम में बड़ो के साथ बच्चे भी नृत्य कार्यक्रम में भाग लिए।