किशोरियों के बीच सैनिटरी नैपकिन का किया गया वितरण
जलडेगा एवं बांसजोर प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार एवं सिनी के संयुक्त
जासं, सिमडेगा: जलडेगा एवं बांसजोर प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार एवं सिनी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुफ्त सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया।वितरण कार्यक्रम के तहत कुलामारा गांव की 25 बालिकाओं के बीच नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण किया गया। मौके पर एएनएम अर्चना हेरेंज ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सिनी के प्रखंड समन्वयक अमित कुमार साहु ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुफ्त सैनिटरी नैपकिन वितरण योजना के तहत दोनों प्रखंड में 5070 बालिकाओं को जो सरकारी विद्यालय में कक्षा 6 से 12 में अध्ययनरत हैं।उन्हें इस कार्यक्रम के तहत लाभान्वित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहिया, सेविका, सहायिका , साथिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।