हौसले को सलाम
आइए मिलते हैं हौसले से भरपूर एक नौजवान सुरेन मुंडू से। सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड क
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 10:24 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 06:39 AM (IST)
आइए मिलते हैं हौसले से भरपूर एक नौजवान सुरेन मुंडू से। सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड के बंबलकेरा के रहने वाले सुरेन दोनों पैर से दिव्यांग हैं। चलना-फिरना भी मुश्किल है, लेकिन पढ़ के कंप्यूटर इंजीनियर बनने का जज्बा कुछ ऐसा है कि ट्राइसाइकिल खराब हुई तो रोज शीर्षासन मुद्रा में आधा किलोमीटर दूर स्कूल आते-जाते हैं। पिता ग्लेडसन मुंडू किसान हैं उनकी माली हालत ऐसी नहीं की नई ट्राइसाइकिल ले सकें। सुरेन फिलहाल 10 वीं कक्षा में पढ़ते हैं और हर हाल में कंप्यूटर इंजीनियर बनना देश के विकास में सहयोग करना चाहते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें