विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIH महिला हॉकी नेशन्स कप: सिमडेगा की सलीमा बनीं भारतीय टीम की कप्तान, झारखंड की 3 खिलाड़ी शामिल

Published: Wed, 03 Jun 2026 04:03 PM (IST)

हॉकी इंडिया ने न्यूजीलैंड में होने वाले एफआईएच महिला हॉकी नेशन्स कप 2025-26 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, सिमडेगा। हॉकी इंडिया ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में 15 से 21 जून तक आयोजित होने वाले एफआईएच महिला हॉकी नेशन्स कप 2025-26 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है।

इनमें सिमडेगा की स्टार मिडफील्डर सलीमा टेटे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। जबकि खूंटी की अनुभवी डिफेंडर निक्की प्रधान और सिमडेगा की उभरती मिडफील्डर दीपिका सोरेंग भी टीम का हिस्सा है। सलीमा टेटे भारतीय महिला हॉकी की प्रमुख खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं।

वहीं निक्की प्रधान 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव रखती हैं। तीनों खिलाड़ी हाल ही में भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी शामिल थी। सलीमा टेटे और दीपिका सोरेंग सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं, जबकि निक्की प्रधान खूंटी जिले से संबंध रखती हैं।

तीनों वर्तमान में रांची रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। इस टूर्नामेंट में भारत को पूल-ए में जापान, अमेरिका और उरुग्वे के साथ रखा गया है। भारत अपना पहला मुकाबला 15 जून को अमेरिका के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 16 जून को जापान और 18 जून को उरुग्वे से भिड़ंत होगी।

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 20 जून तथा फाइनल 21 जून को खेले जाएंगे। टीम में सविता और बिचु देवी गोलकीपर के रूप में शामिल हैं। इसके अलावा निक्की प्रधान, सुशीला चानू, शिल्पी डाबास, सलीमा टेटे, दीपिका सोरेंग, लालरेमसियामी, नवनीत कौर और रुतुजा पिसाल समेत अन्य खिलाड़ियों को भी मौका मिला है।

झारखंड की तीन खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी सिमडेगा, हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी सहित खेल विभाग के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियां लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। वर्तमान में जापान में चल रहे अंडर-18 एशिया कप में भी झारखंड के 8 खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- झारखंड: राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का मंथन जारी, जल्द हो सकती है घोषणा

यह भी पढ़ें- झारखंड HC ने विमल अग्रवाल और बेटे प्रतीक को दी बड़ी राहत, 1.91 करोड़ रुपये गबन मामले में FIR रद