हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी पर की समीक्षा
हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी पर की समीक्षा
हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी पर की समीक्षा
जासं,सिमडेगा : केंद्र की भाजपा नीत सरकार द्वारा देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के निमित्त भाजपा द्वारा भी हर घर तिरंगा अभियान को गति दी जा रही है। इसी क्रम में भाजपा सिमडेगा की वर्चुअल बैठक की गई। वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की जिले के सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता देनी है, ताकि ये कार्यक्रम सफल हो।वहीं वर्चुअल बैठक के मुख्य अतिथि संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह कहा की आजादी अमृत महोत्सव पर यह एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है,जिससे पूरा देश गौरवान्वित है।घर-घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा लगाने से लेकर एक दिन सुनिश्चित कर तिरंगा मोटरसाइकिल रैली भी निकाली जाएगी। साथ ही जिला एवं मंडल के तिरंगा अभियान के प्रभारियों से भी तैयारियों को लेकर समीक्षा की।वहीं सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि सिर्फ प्रभारियों की जिम्मेदारी नहीं है कि ये कार्यक्रम सफल हो बल्कि, जिला सहित मंडल से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना है एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है।मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक संजय ठाकुर एवं सहसंयोजक रामविलास बड़ाईक ने भी जिले में तैयारियों को लेकर अपनी बात कही।वर्चुअल बैठक का संचालन सो. मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता ने एवं धन्यवाद ज्ञापन रामविलास बड़ाईक ने किया। मौके पर नवीन सिंह, मानकीलाल, कृष्णकांत सिंह ,अनूप कुमार राणा, उमेश जायसवाल, मोतीलाल ओहदार, घनश्याम सिंह, अशोक इंदवार, नरेंद्र बड़ाईक, दिनेश प्रसाद, प्रमोद प्रसाद सहित सभी मंडलों के तिरंगा अभियान के प्रभारी मौजूद थे।