पंडित दीनदयाल के बलिदान को किया याद
जागरण संवाददाता सिमडेगा भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर उ
जागरण संवाददाता, सिमडेगा : भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन दर्शन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल एक महान विचारक थे। जिनके विचारों को आत्मसात कर भाजपा पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कोलेबिरा भाजपा मंडल कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर भाजपाइयों के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी के बारे में कृष्णा दास के द्वारा लोगों को बताया गया के इनके द्वारा सुंदर भारत के साथ-साथ भारत के एक एक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान हो, इसके लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से 20 सूत्री अध्यक्ष दिलेश्वर सिंह, महामंत्री रणधीर प्रसाद सिंह, अमरेंद्र बड़ाईक, दीपू वर्मा, प्रफुल्ल साहु, रमेश सिंह, रूप धर सिंह, पारसनाथ सिंह, रामस्वरूप साहु आदि उपस्थित थे। बानो प्रखंड के 20 सूत्री कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मदिन कार्यक्रम शिवराज बड़ाईक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मौके पर बलराम सिंह, चंद्रपाल सिंह, तिलकधारी सिंह, निर्मल साहु, नन्दलाल साहु, बहुरन सिंह व महावीर सिंह उपस्थित थे।