पुलिस ने जच्चा-बच्चा को दिया सहयोग
पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। गिरदा ओपी अंतर्गत कौवाबेड़ा गांव में।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 09:26 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 09:26 PM (IST)
जासं,सिमडेगा:पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। गिरदा ओपी अंतर्गत कौवाबेड़ा गांव में शनिवार को एक विक्षिप्त महिला ने शिशु को खुले मैदान में जन्म दिया। इसके बाद पुलिस ने जच्चा-बच्चा की मदद की। जानकारी के अनुसार विक्षिप्त ने जन्म देने के बाद बच्चे को फेंकना चाहा। लेकिन ग्रामीणों ने इसकी सूचना गिर्दा ओपी प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ वहां पंहुची। पुलिस ने सहयोग करते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था की व नवजात बच्चे के लिए तौलिया एवं विक्षिप्त महिला को आवश्यक नकद राशि के साथ एक साड़ी दी। पुलिस जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल भेजने में जुटी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें