रासेंपा का खुला पार्टी कार्यालय
सिमडेगा : राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के द्वारा बांसजोर एवं सलगापोश चौक में चुनाव कार्यालय का उद्घ्
सिमडेगा : राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के द्वारा बांसजोर एवं सलगापोश चौक में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कंडुलना के द्वारा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी में कार्यकर्ता ही रीढ़ होते हैं। ऐसे में पार्टी की मजबूती भी कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेंगल पार्टी से जनता को काफी उम्मीद है। इस लिए कार्यकर्ता तन-मन से कोलेबिरा में उपचुनाव की तैयारी में जुट जाएं। मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष बसंत समद, हीरालाल एक्का, नामजन बागे, प्रसन्न लुगून, कुशल डुंगडुंग, जिप सदस्य रोशनी कुल्लू, नोवस केरकेट्टा, अशोक तिर्की, इलियास लुगून, पोलीकार्प तिर्की, अशोक एक्का, दिलीप डुंगडुंग, मरियानुस टेटे आदि उपस्थित थे।