अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 06:48 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 06:48 PM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
संसू,कोलेबिरा(सिमडेगा): कोलेबिरा-सिमडेगा मुख्य पथ पर गहरा नाला के समीप सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार अहले सुबह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में 65 वर्षीय वृद्ध अज्ञात महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने कोलेबिरा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद थाना से एसआई रामदेव रविदास दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए सिमडेगा अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया। अज्ञात होने के कारण शव को शीत गृह में रखा गया है। इस संबंध में कोलेबिरा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें