मंत्रोचार के साथ नेत्रदान,आज निकलेगी रथयात्रा
सिमडेगा: जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में शनिवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र व बहन सुभद्रा की रथयात्रा हर्षोंल्लास के साथ निकाली जाएगी।
सिमडेगा: जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में शनिवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र व बहन सुभद्रा की रथयात्रा हर्षोंल्लास के साथ निकाली जाएगी। वहीं मंदिरों में प्रबंधन समितियों के द्वारा रथयात्रा यात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। वहीं आचार्यों ने शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान के विग्रहों का नेत्रदान अनुष्ठान संपन्न कराया। ंइसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
वहीं टुकुपानी स्थित ठाकुरबाडी मंदिर में आचार्य पंडित सतीश पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान के विग्रहों का नेत्रदान कराया जिसके बाद हवन पूजन के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं मंदिर से शनिवार को दोपहर 3 बजे रथयात्रा निकाली जाएगी। जो कि श्रीरामजानकी मंदिर स्थित मौसीबाड़ी तक जाएगी।
इधर कुरडेग प्रखंड के कुटमाकच्छार में जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र एवम बहन सुभद्रा जी का नेत्र दान अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया गया । लगभग सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यजमान की भूमिका बिरुगढ़ के युवराज कौशल राज ¨सह देव ने निभाई। शनिवार को प्रात: 7 बजे भगवान का पट श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा । दिनभर श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के बाद शाम 4 बजे रथ यात्रा प्रारंभ होगी जो कि राज दरबार होते हुए जनकपुर स्थित मौसी बड़ी तक जाएगी।
ज्ञात हो जिले में रथ यात्रा के उपलक्ष्य में सबसे बड़े मेला का आयोजन कुटमाकच्छार में ही किया जाता था। कौशल राज ¨सह देव ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को भाग लेने की अपील भी की है।
इधर गरजा स्थित ठाकुरबाड़ी में भी नेत्रदान अनुष्ठान का आयोजन हुआ। यजमान की भूमिका विजय कुमार ने निभाई। शनिवार को धूमधाम से रथयात्रा निकाली जाएगी।