गुरुकुल के 50 प्रशिक्षुओं का हुआ निबंधन
सिमडेगा : श्रम अधीक्षक के कार्यालय में गुरुकुल के 50 प्रशिक्षुओं का अंतरराज्यीय प्रवासी मजदूर
सिमडेगा : श्रम अधीक्षक के कार्यालय में गुरुकुल के 50 प्रशिक्षुओं का अंतरराज्यीय प्रवासी मजदूर अधिनियम के तहत निबंधन किया गया। निबंधन के दौरान उन्हें लाल कार्ड भी प्रदान किया गया। विदित हो कि उक्त प्रशिक्षु अहमदाबाद एवं बंगलोर में निर्माण कार्य में नियोजित होंगे। श्रम अधीक्षक बबन ¨सह ने बताया कि निबंधित हो जाने से श्रमिकों की बेहतर ट्रै¨कग संभव हो सकेगी। आपात स्थिति में विभाग की ओर से सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान किया जा सकेगा। निबंधित मजदूर की प्रवास के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उनके आश्रित को 1 लाख 50 हजार रुपये का अनुदान राशि दिया जाएगा। साथ ही दुर्घटना में घायल होने की स्थिति में 75 हजार से 1 लाख रुपये तक अनुदान देने का प्रावधान बनाया गया है। प्रवासी श्रमिक प्रवास पर जाने से पूर्व संबंधित पंचायत सचिव अथवा श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी से भी निबंधन करा सकते हैं। श्रम अधीक्षक ने बताया कि भवन एवं अन्य निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों एवं असंगठित श्रमिकों के निबंधन के लिए भी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भवन एवं अन्य निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों को 10 रुपये निबंधन शुल्क एवं 100 रुपये वार्षिक अंशदान लिया जाता है। निबंधन के पश्चात उन्हें कई प्रकार का लाभ दिया जाता है। उन्होंने श्रमिकों से अपील की है कि वे अपना निबंधन जरूर कराएं। अधिक जानकारी के लिए सिमडेगा के बाजारटांड़ स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।