Move to Jagran APP

भतीजों ने खा लिया मुर्गा, चाचा ने की लड़ाई तो कर दी हत्या

संवाद सूत्र बानो बानो प्रखंड के गिरदा ओपी अंतर्गत करकट्टा गंझू टोली में दो सगे भाइयों ने मि

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 09:58 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 09:58 PM (IST)
भतीजों ने खा लिया मुर्गा, चाचा ने की लड़ाई तो कर दी हत्या

संवाद सूत्र, बानो : बानो प्रखंड के गिरदा ओपी अंतर्गत करकट्टा गंझू टोली में दो सगे भाइयों ने मिलकर धारदार हथियार सगे चाचा पतिया सिंह उम्र 55 की हत्या कर दी। घटना में मृतक की पत्नी घायल हो गई। घायल को बानो स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पतिया सिंह के मुर्गा खा जाने को लेकर भतीजे इंदर व प्रह्लाद के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद शुक्रवार को भी चाचा-भतीजों में इसी बात पर झगड़ा हुआ। भागवती देवी के बीच-बचाव के बाद दोनों भतीजे शांत होकर चले गये लेकिन रात में 8 बजे इंदर सिंह व प्रह्लाद सिंह मृतक के घर पहुंचे तथा धारदार हथियार दौली से पतिया सिंह को काट कर मार डाला। वहीं दोनों भाइयों ने भागवती देवी पर भी हमला कर दिया तथा धारदार हथियार से उसके चेहरे पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घायल को पुलिस ने बानो स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया। वही दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.