Move to Jagran APP

मुखिया के निधन से पंचायत में शोक की लहर

बानो प्रखंड के जमताई पंचायत की मुखिया सुसारी जोजो की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए राउ

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 06:09 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 06:09 PM (IST)
मुखिया के निधन से पंचायत में शोक की लहर

बानो : प्रखंड के जमताई पंचायत की मुखिया सुसारी जोजो की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए राउरकेला सीडब्लू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन से पूरे पंचायत में शोक की लहर है। रायकेरा के ग्रामसभा अध्यक्ष घनश्याम सिंह अब जोरपोंडा के ग्राम सभा अध्यक्ष राजेश बड़ाइक,उप प्रमुख नामजन जोजो ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही पंचायत में शोक की लहर है। मुखिया के पति पौलुस जोजो राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमतई बानो में शिक्षक हैं। शिक्षक पौलुस जोजो की धर्मपत्नी सुसारी जोजो की मौत पर बानो शिक्षक संघ ने उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज भगत ने दुख व्यक्त किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.