मेरा एनोस, मेरा आंगन के तहत घर-घर दस्तक दें कार्यकर्ता:एक्का
जासं सिमडेगा झारखंड पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को सिमडेगा में आयोजन हुआ।
जासं, सिमडेगा : झारखंड पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को सिमडेगा में आयोजन हुआ।पार्टी के जिलाध्यक्ष मतीयस बागे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का उपस्थित थे।मौके पर अपने संबोधन में एनोस एक्का ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बिना पांच साल एक युग की तरह बिताया है। उन्होंने कहा कि वे शरीर से लोगों से जरूर दूर थे,लेकिन मन से सभी के नजदीक थे। एनोस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लेने की बात कहते हुए कहा कि जितने सिपाही झापा के पास है किसी पार्टी के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि झापा कार्यकर्ता मेरा एनोस मेरा आंगन कार्यक्रम के तहत हर लोगों के आंगन में जाकर उनकी समस्याओं को सुने और पार्टी स्तर से दूर करे। उन्होंने कहा कि चुनाव में झापा की ताकत को एक बार फिर दिखाने की जरूरत है। सम्मेलन में मतीयस बागे,ओम प्रकाश अग्रवाल, अनूप लाल,बिरसा मांझी,आइरिन एक्का,वीरेन्द्र तिवारी,विनोद किड़ो आदि ने विचार व्यक्त करते हुए चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कई मंत्र दिया। कार्यक्रम में झापा के कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने भी छेत्र की समस्या और विरोधी पार्टी के द्वारा किये जा रहे दुष्प्रचार की जानकारी दी। जिस पर विरोधियों को जवाब देने के लिए रणनीति बनाई गई।मौके पर ललन प्रसाद,सुजीत नाथ,जोनसन कंडुलना,ललित समद, सामुएल धनवार,अमन खेस,महाप्रसाद,अभिषेक, मनोज, मेतल,जेम्स सोरेंग, प्रमोद खेस, मो. मुख्तार, कादिर, जगदीश ,जैक्सन जोनी,आमुस, दीपक, गुडविन कंडुलना, उमेश प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कई लोगों ने की झापा की सदस्यता ग्रहण
सिमडेगा: कार्यकर्ता मिलन समारोह में प्रखंड के विभिन्न गांव से कई युवाओं और ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय मानवधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ रजा ने भी झापा की सदस्यता ग्रहण की केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का एवं अन्य नेताओं ने सभी नए कार्यकर्ताओं का स्वागत पार्टी में माला पहना कर किया। मौके पर एनोस एक्का ने कहा कि पार्टी में सभी लोगो को मान सम्मान मिलेगा, पूरा पार्टी एक परिवार है। उन्होंने युवाओं से जागरूक होकर जनता की सेवा करनी की बात कही। कोलेबिरा से आइरिन एक्का होगी झापा उम्मीदवार
सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव पूरे मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के कई विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। मौके पर उन्होंने कोलेबिरा विधानसभा से आइरिन एक्का का नाम उम्मीदवार के रूप में घोषणा की जिसका सभी लोगों ने स्वागत किया। कार्यकर्ता पार्टी के आन, बान और शान ै: आइरिन
झापा की युवा नेत्री आइरिन एक्का ने कहा कि कार्यकर्ता ही झारखंड पार्टी के आन,बान और शान है। उन्होंने पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने पर धन्यवाद देते हुये कहा कि वो बेटी बन कर सभी की सेवा करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी का काम बोलता है,हमने काम कर के दिखाया है। आइरिन ने आगामी चुनाव में सभी से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटकर पुन: झापा को जीत दिलाने की बात कही।