नव वर्ष पर गुलजार होंगे जिले के कई मनोरम स्थल
नव वर्षकेअवसर गुलजार होंगे जिले केकई मनोरम स्थल
जासं,सिमडेगा : नव वर्ष के मौके पर जिले के सभी पिकनिक स्थल गुलजार होंगे। कोरोना के कारण करीब 9 महीनों तक प्रतिबंधों के बीच रहे लोग नववर्ष के मौके पर थोड़ी स्वछंदता के साथ अपने दोस्त अथवा परिवार के सदस्यों के संग प्रकृति की गोद में बैठ पिकनिक का लुत्फ उठाएंगे। पिकनिक को लेकर लोगों ने अपने स्तर से सारी तैयारी कर ली है। वाहन,साउंड व लजीज व्यंजन की सामग्री जुटाई गई हैं। लोग नव वर्ष के मौके पर सुबह ही पिकनिक स्थल के लिए निकलेंगे। सिमडेगा में सबसे अधिक सैलानियों की भीड़ शहर से तीन किमी दूर अवस्थित केलाघाघ में उमड़ती है। इसके बाद बोलबा के दनगद्दी में भी बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।
इसके अलावे जिले के राजाडेरा,घुमरी, बुधाधार, पाकरटांड़ प्रखंड के बसतपुर गांव
के समीप सूखाधार में भी लोग पिकनिक के लिए पहुंचते हैं।बानो प्रखंड में कोयल
नदी के किनारे पिकनिक स्पाट भी सैलानियों को खूब भाता है। जलडेगा प्रखंड के सातकोठा पर्यटन स्थल भी स्थानीय लोगों के पसंदीदा पिकनिट स्पाट है। नव वर्ष के मौके पर यहां भी स्थानीय लोग परिवार के संग नव वर्ष की खुशियां मनाते हैं। नव वर्ष को लेकर लोगों में उम्मीदों का उमंग भरा हुआ है। लोग मानकर चल रहे हैं कि नए वर्ष में लोगों को कोरोना से राहत मिलेगी। नए संकल्प के साथ लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खुशियों भरा वातावरण हर ओर बनेगा।
मंदिरों से करेंगे दिन की शुरुआत
सिमडेगा : जिले में नव वर्ष के मौके पर काफी संख्या में लोग मंदिरों में पहुंचकर देवी-देवताओं का दर्शन करते हुए नए वर्ष के प्रथम दिन की शुरुआत करेंगे। इस
मौके पर जिले के रामरेखाधाम धाम, केतुंगाधाम, करंगागुड़ी शिव धाम, शारदा
धाम,वनदुर्गा धाम में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। शहर के सरना मंदिर,महावीर मंदिर, रामजानकी मंदिर में भी लोग पहुंचेंगे। पर्यटन स्थलों पर बरतें सावधानी
सिमडेगा : जिला प्रशासन ने आम-जनो से संदेश के माध्यम से अपील करते हुए कहा है कि नए साल का स्वागत खुशी के साथ करें। कम संख्या में बाहर पिकनिक मनाने जाएं। सामाजिक दूरी बनाए रखें, मास्क का प्रयोग करें। किसी ऐसे जगह पर खड़े होकर सेल्फी या फोटो न लें, जहां दुर्घटना होने की आशंका हो। सभी नव
वर्ष का सेलिब्रेशन जरूर करें, परंतु दूसरों के लिए बाधक नहीं बने। सुरक्षा को ले पुलिस मुस्तैद
सिमडेगा : पिकनिक स्पाट पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस भी कमर कसी हुई है। सभी स्थलों में शरारती तत्वों पर पुलिस पैनी निगाह रखेगी। इधर नव वर्ष की पूर्व
संध्या पर भी पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान
चलाया। वाहनों के कागजातों की जांच की गई। लोगों को सुरक्षा मानक का ध्यान
रखने को कहा गया।