मलेशिया दौरे के लिए सलीमा व निक्की का चयन
सिमडेगामलेशिया दौरे के लिए सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा की बेटी सलीमा ट
सिमडेगा:मलेशिया दौरे के लिए सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे व खूंटी की खिलाड़ी निक्की प्रधान चयनित हुई है।जानकारी देते हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी ने बताया कि 1 से 12 अप्रैल तक क्वालामपुर मलेशिया में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की आज घोषणा की गई है। जिसमें झारखण्ड की 2 ़िखलाड़ी चयनित हुई हैं। डिफेंडर में सिमडेगा जिला के बरकीछापर की सलीमा टेटे तथा मिडफील्डर में खूंटी जिला के पेरोल की निक्की प्रधान चुनी गई है। विदित हो कि निक्की प्रधान 2016-17 से लगातार सीनियर टीम में चुनी जा रही है,वहीं सलीमा टेटे भी जूनियर यूथ ओलम्पिक में पदक जीतने के बाद सीनियर टीम में भी अपनी जगह पक्का कर ली है।झारखण्ड के दो -दो खिलाड़ियो का भारतीय टीम में चयन होने पर हॉकी झारखंड एवम हॉकी सिमडेगा समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।