Move to Jagran APP

झारखंडः कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में 14 वर्ष बाद कांग्रेस की जबरदस्त वापसी

Kolebira assembly by election result. झारखंड में कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी ने भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 9658 मतों से हरा दिया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 11:05 AM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 05:58 PM (IST)
झारखंडः कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में 14 वर्ष बाद कांग्रेस की जबरदस्त वापसी

सिमडेगा, जेएनएन। झारखंड के कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने 14 वर्ष के वनवास को समाप्त कर वापसी की है। पार्टी प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी ने इस चुनाव में रविवार को भाजपा के प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 9658 मतों से पराजित किया है। कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 40,343 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी को 30,685 मत मिले। वहीं, तीन टर्म से विधायक रहे झापा के सुप्रीमो व पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। उन्हें मात्र 16445 मत मिले, जबकि  इस बार झामुमो ने भी उनका समर्थन किया था। इस चुनाव में गेम चेंजर की भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के प्रत्याशी अनिल कंडुलना को मेनन एक्का से अधिक 23799 मत मिले।

loksabha election banner

राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी जल, जंगल, जमीन व स्थानीय मुद्दों पर हुए लगातार आंदोलन से निकली पार्टी रही है। वहीं, झामुमो से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले कोलेबिरा के पूर्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बसंत डुंगडुंग को भी बसंत डुंगडुंग को 3948 वोट मिले। कोलेबिरा उपचुनाव में नोटा के पक्ष में 3694 मत मिले। चुनाव परिणाम आते ही जहां कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल बन गया तो अन्य दलों के खेमे उदासी पसर गई है।

झारखंड सरकार की नाकामियों की हारः विक्सल कोंगाड़ी
कोलेबिरा सीट पर पहली बार उपचुनाव लड़कर विधायक बने विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि यह झारखंड सरकार की नाकामियों की हार है। कांग्रेस ने राज्य में लगातार सक्षम विपक्ष की भूमिका निभाता रहा है। वहीं, स्थानीय स्तर पर भी जल-जंगल, जमीन की सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों को जोर-शोर से कांग्रेस उठाती रही है।
उन्होंने जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को दिया है।

जानें, कौन हैं नमन विक्सल कोंगाड़ी
नमन फिलहाल आदिवासी कांग्रेस के चेयरमैन हैं। वहीं, पूर्व में वे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे है। वह विगत करीब दो साल से जंगल बचाओ आंदोलन से जुड़े रहे हैं। सिमडेगा के खूंटीटोली निवासी नमन विक्सल कोंगाड़ी रांची यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया है। 

समाज से नहीं मिला साथ: बसंत
कोलेबिरा उपचुनाव के उपविजेता बीजेपी प्रत्याशी बसंत सोरेंग ने बताया की उन्हें संगठन से साथ मिला, परन्तु उनके अपने खड़िया समाज का साथ नही मिला। इस वजह से चुनाव हार गए। विदित हो कि मतगणना के पहले से अंतिम राउंड तक बसंत रनर बने रहे। उन्हें कांग्रेस के विक्सल कोंगाड़ी ने 9658 मतों से पराजित किया है।

जानें, हेमंत सोरेन ने क्या कहा
झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने महागठबंधन का स्वरूप शीघ्र तय करने और उस पर अंतिम निर्णय लेने की वकालत की, ताकि अगले चुनावों में वोटों का बिखराव न हो। हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने झापा की प्रत्याशी मेनन एक्का को आशीर्वाद दे दिया था, जिस कारण पार्टी ने उपचुनाव में समर्थन दिया। उनके लिए दिशोम गुरु का आशीर्वाद राजनीतिक नफा नुकसान से ऊपर है।

जानिए, किस राउंड में कितने मत मिले
19वें राउंड में कांग्रेस के विक्सल कोंगाड़ी 39800 मत प्राप्त कर निकटतम प्रत्याशी से 9623 मतों से आगे।30177 मत प्राप्त कर बीजेपी उम्मीदवार बसंत सोरेंग दूसरे स्थान पर।

18वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी10030 वोट से आगे। उन्हें मिले 38159 वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 28129 वोट मिले।

17वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 9911 वोट से आगे। उन्हें मिले 36350 वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 26479 वोट मिले।व हीं नोटा में 3309 मत मिले। सेंगेल प्रत्याशी अनिल को 19704, मेनोन को 14654 वोट मिले।

16वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 8522 वोट से आगे। उन्हें मिले 33901 वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 25379 वोट मिले। वहीं नोटा में 3176 मत मिले।

15वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 7953 वोट से आगे। उन्हें मिले 31803 वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 23850 वोट मिले। वहीं नोटा में 2961 मत मिले।

14वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 6701 वोट से आगे। उन्हें मिले 29530 वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 22829 वोट मिले। वहीं नोटा में 2658 मत मिले।

13वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 6724 वोट से आगे। उन्हें मिले 27132 वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 20408 वोट मिले। वहीं नोटा में 2574 मत मिले।

12वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 4606 वोट से आगे। उन्हें मिले 23470वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 18864 वोट मिले।वहीं नोटा में 2379 मिले।

11वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 4106 वोट से आगे। उन्हें मिले 22101वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 17955 वोट मिले।वहीं नोटा में 2219 मिले।

10वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोनगाड़ी 3854 वोट से आगे। उन्हें मिले 20731वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 16877 वोट मिले। वहीं नोटा में 2038 मिले।

नौवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 4497 वोट से आगे। उन्हें मिले 19473 वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 14976 वोट मिले। वहीं नोटा में 1782 मिले।

आठवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 4406 वोट से आगे। उन्हें मिले 17, 933 वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 13527 वोट मिले। वहीं नोटा में 1593 मिले।

सातवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 2049 वोट से आगे। उन्हें मिले 14072 वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 12023 वोट मिले। वहीं, नोटा में 1304 मिले।

छठे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 1076 वोट से आगे। उन्हें मिले 11482 वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 10406 वोट मिले। वहीं नोटा में 113 वोट मिले।

पांचवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोनगाड़ी 1234 वोट से आगे। उन्हें मिले 9993 वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 8759 वोट मिले। वहीं, नोटा में 914 वोट मिले।

चौथे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 552 वोट से आगे। उन्हें मिले 7601, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 7049 वोट मिले। वहीं, नोटा में 765 वोट।

तीसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी को 5644, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 5617, झापा प्रत्याशी मेनोन एक्का को 3108 वोट मिले हैं।

दूसरे राउंड में कांग्रेस 1000 मत से आगे, भाजपा दूसरे स्थान व झापा तीसरे स्थान पर रही।

गौरतलब है कि हत्या के एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद एनोस एक्का की विधायकी खत्म होने से यहां उपचुनाव हुए थे। इस चुनाव में झापा प्रत्याशी मेनोन एक्का, कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग, राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के प्रत्याशी अनिल कंडुलना तथा निर्दलीय प्रत्याशी बसंत डुंगडुंग शामिल थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.