झापा ने किया सांगठनिक शक्ति का विस्तार
सिमडेगा: झारखंड पार्टी की बैठक मंगलवार को जिले के जलडेगा प्रखंड के ओड़गा बाजारटांड़
सिमडेगा: झारखंड पार्टी की बैठक मंगलवार को जिले के जलडेगा प्रखंड के ओड़गा बाजारटांड़ में हुई। इस दौरान बैठक में क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने तथा जनसमस्याओं को सामने लाने के लिए सर्वसम्मति से पंचायत समिति का गठन किया गया, जिसमें नेल्शन जोजो को अध्यक्ष, रामकृष्ण साहू को उपाध्यक्ष, मुकुट समद को सचिव, सुदर्शन जोजवार को उपसचिव,समसुद्दीन खान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं एरेनियुस खेस्स को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिप अध्यक्ष सह झापा नेत्री मेनोन एक्का ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अभी से ही उपचुनाव के कार्य में जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कभी भी कोलेबिरा विस में चुनाव की घोषणा हो सकती है, इसके लिए कार्यकर्ता पूर्व से ही तैयारी में जुट जाएं। वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनसमस्याओं का निराकरण करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इसके अलावा कार्यक्रम में केन्द्रीय प्रवक्ता प्रदीप केशरी, जिलाध्यक्ष मतिसय बागे आदि ने भी संबोधित कर चुनाव कार्य में जुट जाने की अपील की। मौके पर दीपक लकड़ा आदि मौजूद थे।