बंदियों की समस्याओं से अवगत हुए पीडीजे
सिमडेगा : शहर के मंडलकारा में रविवार को जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोज
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:40 PM (IST)
सिमडेगा : शहर के मंडलकारा में रविवार को जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान प्रभारी पीडीजे नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बंदियों की समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने उपस्थित बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राधिकार द्वारा गरीब बन्दियों को निशुल्क अपने केस लड़ने के लिए वकील उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता है। इसके लिए बंदी जेल पदाधिकारी के माध्यम से प्राधिकार में आवेदन देकर ये सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में सीजेएम मधुरेस कुमार वर्मा, सचिव अमित कुमार वैश्य आदि के द्वारा भी विभिन्न बिंदुओं पर बंदियों को जानकारी दी गयी। मौके पर जेल अधीक्षक व जेलर आदि भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें