वज्रपात से घायल को पहुंचाया अस्पताल
ठेठईटांगर: प्रखंड के कोनबेगी सतबिरना में रविवार की शाम हुए वज्रपात में मंगरीता खेस नाम
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 10:46 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 10:46 PM (IST)
ठेठईटांगर: प्रखंड के कोनबेगी सतबिरना में रविवार की शाम हुए वज्रपात में मंगरीता खेस नामक महिला घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के समीप जनसंपर्क अभियान चला रही जिप अध्यक्ष मेनोन एक्का अविलंब पीड़ित महिला के घर पहुंचकर मामले से अवगत हुई। महिला के पैर झुलस गया था। स्थिति को देखते हुए उसके इलाज के लिए अपने साथ सदर हॉस्पिटल लाकर एडमिट कराया। इस दौरान उनके साथ मतियस बागे, दीपक लकड़ा, बाबूलाल लकड़ा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें