अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया अभियान
सिमडेगा: शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई
सिमडेगा: शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई लावारिस पड़े ढेले व खोमचे को प्रशासन द्वारा जब्त कर ट्रैक्टर में लाद कर ले जाया गया। वहीं कई दुकानदारों के द्वारा लगाए गए खूंटे खंभों को भी प्रशासन के द्वारा जब्त कर लिया गया।
विदित हो कि इसके पूर्व प्रशासन ने शहरी क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने को लेकर शहरवासियों को सूचित किया था। लोगों से अतिक्रमण हटाने का आग्रह प्रशासन ने किया था। अभियान के दौरान सीओ विनय प्रकाश तिग्गा पुलिस बल के साथ झूलन¨सह चौक, सदर अस्पताल, गांधी मैदान, थाना के समीप, ¨प्रस चौक आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद के कर्मी, पुलिस के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
इधर अतिक्रमण हटाओ अभियान से दुकानदारों एवं कारोबारियों में हड़कंप मच गया। विदित हो कि साल भर में कई बार प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाता है। परंतु कुछ दिनों के बाद स्थिति यथावत बन जाती है। दुकान के बाहर शेड निकालना, खाली पड़े स्थान पर अस्थायी दुकान बनाना आम बात है। हालात यह हो जाती है कि बाजार आए लोगों को अपने चारपहिया या दो पहिया वाहनों के पार्किंग के लिए भी सोचना पड़ता है। लोग मजबूरन सड़क के किनारे अपने वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे आम लोगों को पैदल आने-जाने में परेशानी होती है। ऐसे में अतिक्रमण हटवाने के बाद प्रशासन को सतत निगरानी करनी चाहिए। जिससे दुबारा अतिक्रमण नहीं हो पाए।