विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Simdega: इमाम ने बच्‍ची से किया दुष्‍कर्म, बोला- अगर घर में बताया तो जिन्‍न से मरवा डालूंगा

By Mohit TripathiEdited By:
Published: Mon, 12 Dec 2022 05:25 PM (IST)

कोलबिरा से इमाम के द्वारा एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इमाम इसके पहले भी बच्ची से दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस ने इमाम को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

आठ वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आठ वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सिमडेगा, जागरण: मदरसा, जहां धार्मिक शिक्षा दी जाती है, वहां एक इमाम द्वारा एक आठ वर्षीय बच्ची  के साथ दुष्कर्म  किए जाने का मामला सामने आया है। मामला कोलबिरा थाना क्षेत्र के एक मदरसे का है। इस बाबत बच्ची के पिता ने कोलेबिरा थाना में इमाम मो.अमीनुद्दीन अंसारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इमाम को गिरफ्तार कर लिया है।

इमाम के पास उर्दू पढ़ने जाती थी बच्ची

मो.अमीनुद्दीन, पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के माइल का रहने वाला है। शिकायत में बताया गया है, कि बच्ची इमाम के पास उर्दू पढ़ने जाती थी। जब 11 दिसंबर को पढ़ने के लिए गई, तो अन्य सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई लेकिन उस बच्ची को रोक लिया गया।

दुष्कर्म के बाद जान से मारने की दी धमकी  

इमाम उस आठ वर्षीय बच्ची को अपने कमरे में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद इमाम ने बच्ची को धमकी भी दी कि अगर ये बात अगर किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। इमाम ने बच्ची को अपने पास रखे बोतल में जिन्न होने का दावा करते हुए कहा कि वह उसके माता-पिता को भी जान से मरवा देगा। दुष्कर्म के बाद डरी-सहमी बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची और घर वालों को आपबीती सुनाई।

बच्ची से पहले भी कर चुका है दुष्कर्म

बच्ची ने यह भी बताया कि, इस तरह की घटना उसके साथ 2 माह पहले भी हुई थी लेकिन डर और शर्म की वजह से किसी को नहीं बता पाई। इसके बाद बच्ची के पिता ने कोलेबिरा थाने में इमाम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस बाबत एसडीपीओ डेविड ए डोडराय ने कहा कि, पुलिस ने इमाम को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।