मानसून ने दी दस्तक, जिले में हुई झमाझम बारिश
सिमडेगा मानसून के दस्तक देते ही जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है।
सिमडेगा: मानसून के दस्तक देते ही जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। आद्रा नक्षत्र शुरू होने से पहले ही जिले में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। वहीं आसमान में बारिश वाले बाले उमड़ने लगे हैं। बारिश के आसार बने हुए हैं। शाम में भी शहर में मूसलाधार बारिश हुई। विदित हो कि शुक्रवार को लोग सुबह में योग साधना की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक इंद्र देव मेहरबान हो गए और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से योगाभ्यास कार्यक्रम में व्यवधान तो उत्पन्न जरूर हुआ। लेकिन भीषण गर्मी से तप रही धरती तृप्त हो उठी, वहीं बेहाल लोगों ने भी राहत की सांस ली। विदित हो कि इस बार मानसून की लेट-लतीफी से लोग परेशान हो रहे थे।वहीं गर्मी से लगातार बुरा हाल हो रहा था। इधर बारिश होने से सबों ने राहत की सांस ली है। बारिश से सड़क व खेत-खलिहान में भी पानी जमा हो गए। बारिश होने से किसानों में भी हर्ष का माहौल है। खेती-बारी की तैयारी में जुटे किसानों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद होगा। अब वे अपने खेतों को तैयार करने में युद्ध स्तर पर जुट जाएंगे। इधर बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी
भर गया।कई जगहों में नाली जाम होने के कारण सड़क पर पानी बहते रहा।