मानदेय नहीं मिलने से परेशानी
संसू बानो राजकीय मध्य विद्यालय बानो में रविवार को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 10:20 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 10:20 PM (IST)
संसू, बानो : राजकीय मध्य विद्यालय बानो में रविवार को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका, अध्यक्ष संध की बैठक जिला सचिव संध्या देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से मानदेय भुगतान नहीं होने से हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। आगामी 20 व 21 सितंबर को जिला संघ द्वारा राजपाल भवन के पास धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन बानो प्रखंड अध्यक्ष सरोज खातून ने की ।बैठक में सावित्री देवी ,मैनी सुरीन, संदेशी कंडुलना, एंजेला बागे, एमलेन समद ,सुमित्रा देवी, बिराजो देवी आदि लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें