Move to Jagran APP

स्मिता के निधन से शोक में डूबे हॉकी खिलाड़ी

सिमडेगा : उदीयमान हॉकी खिलाड़ी स्मिता कुल्लू का हुआ निधन से जिले में शोक की लहर है। खि

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 11:24 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 11:24 PM (IST)
स्मिता के निधन से शोक में डूबे हॉकी खिलाड़ी

सिमडेगा : उदीयमान हॉकी खिलाड़ी स्मिता कुल्लू का हुआ निधन से जिले में शोक की लहर है। खिलाड़ी व खेल से जुड़े लोग इस खबर से गमगीन हो गए हैं। आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र लचरागढ़ सिमडेगा में प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ी स्मिता कुल्लू कई दिनों से बीमार थी। उसका निधन शुक्रवार की शाम में हो गया। उसके अंतिम संस्कार में शनिवार को हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी शामिल हुए। हॉकी खिलाड़ियो ने उसे शव को कंधा दिया। मौके पर हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, कमलेश्वर मांझी ,हॉकी कोच प्रतिमा बरवा, पंखरसीयूस टोप्पो ,करंगागुड़ी स्कूल के प्रधानाध्यापक पौलुस बागे, लचरागढ़ हॉकी सेंटर एवम सिमडेगा हॉकी सेंटर के कई खिलाड़ी शामिल हुए। विदित हो कि स्मिता कुल्लू हॉकी सेंटर लचरागढ़ में प्रशिक्षु थी और अभी 7वीं क्लास में पढ़ती थी। पिछले माह रांची में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में लचड़ागढ़ टीम से अंडर-14 में खेलते हुए कांस्य पदक जीती थी। वह एक होनहार खिलाड़ी थी,उसकी माँ अनिता कुल्लू ने बतलाया कि दशहरा छुट्टी में जब वो घर आई तो उसे रास्ते मे ही बुखार हो गया था उसके बाद उसे परिवार वालो ने राउरकेला हॉस्पिटल लिया गया, वहां से शांति भवन मेडिकल बीरू एवम उसके बाद रिम्स लिया गया, जहां इलाज के दौरान कल उसका निधन हो गया।स्मिता कुल्लू के माता-पिता बहुत गरीब हैं। वे इधर-उधर से पैसा खोजकर इलाज करा रहे थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.