संगीता के गोल से जीता भारत, सिमडेगा में खुशी
सिमडेगा : झारखंड की संगीता के गोल के बदौलत भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को 1-0 से पराजित किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 09:28 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 09:28 PM (IST)
सिमडेगा : झारखंड की संगीता के गोल के बदौलत भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को 1-0 से पराजित किया। विदित हो कि बेल्जियम में खेले जा रहे 6 नेशन अंडर 23 हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 1-0से पराजित किया। मैच के 34 वे मिनट में झारखंड सिमडेगा की संगीता कुमारी ने पेनाल्टी कॉर्नर में गोल की। संगीता के गोल करने और भारत के जीतने से पूरे जिले में जश्न का माहौल है। गोल करने वाली संगीता, टीम की उपकप्तान सलीमा ,टीम की कोच असुंता लकड़ा सहित भारतीय टीम को हॉकी ¨समडेगा के समस्त पदाधिकारियों की ओर से बहुत-बहुत बधाई दी गई है। जानकारी हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें