पीएम के कार्यक्रम में टाटीझरिया से भाजपाई होंगे शामिल
टाटीझरिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन आज रांची के प्रभात तारा मैदान धुव्रा में दिन के 11:30
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 04:40 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 04:40 PM (IST)
टाटीझरिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन आज रांची के प्रभात तारा मैदान धुव्रा में दिन के 11:30 बजे होगा। जहां वे भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती से सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम लांच करेंगे। झारखंड से विश्व की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम (आयुष्मान योजना) का लांच होना राज्य के लिए गौरव की बात है। आयुष्मान योजना शुरू होने के बाद कोई भी गरीब इलाज कराने के लिए पैसे के अभाव में लाचार नहीं होगा। इस कार्यक्रम में प्रखंड से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष कैलाशपति ¨सह के नेतृत्व में शामिल होंगे। पीएम के आगमन को लेकर एवं उनके उदबोधन को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें