उग्रवादियों ने हाइवा व जेसीबी जलाया
संवाद सूत्र बानो प्रखंड के कोयल नदी स्थित सोदे गोरा बालू घाट में उग्रवादियों ने गुरुवार की देर
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 10:56 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2019 06:50 AM (IST)
संवाद सूत्र, बानो : प्रखंड के कोयल नदी स्थित सोदे गोरा बालू घाट में उग्रवादियों ने गुरुवार की देर रात केशव साहू के हाइवा व जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। एसपी संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें भी इस तरह की जानकारी मिली है। जिसकी वे जाच करा रहे हैं। घटना सिमडेगा-चाईबासा की सीमावर्ती क्षेत्र की है। जहा कुछ लोगों के द्वारा वाहन में आग लगाए जाने की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह आपराधिक घटना भी हो सकती है। वैसे जाच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस को घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें