ओलावृष्टि से व्यापक नुकसान,टूटे छत व वाहनों के शीशे
केरसई प्रखंड के रुसूगोरारजोरचारोटोली अमेरा टोली भालू टोली कुसियार पानी आदि गा
केरसई : प्रखंड के रुसू,गोरारजोर,चारोटोली, अमेरा टोली, भालू टोली, कुसियार पानी आदि गांवों में हुए ओलावृष्टि से किसानों व कच्चा मकान में रहने वाले लोगों को भारी नुकसान हुआ है। विधायक विमला प्रधान द्वारा सूचित करने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सभी पीड़ित परिवारों आपदा प्रबंधन के तहत उचित मुआवजा राशि दी जाएगी।
लोगों ने बताया कि ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि एस्ेबसटस, खपड़े से बने छत पर बड़े बड़े छेद हो गए। बताया बर्फ आधा किलो से लेकर एक किलो तक थी। इसके अलावा तीन पहिये और चार पहिये वाहनों के शीशे भी फुट गए। बीती रात अचानक बिना बारिश के बर्फ से सभी सभी लोग हैरान हैं। वहीं खेत में लगी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। पीड़ित लोग सुबह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव के पास पहुंच कर ओलावृष्टि से हुए क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई। एस अभिनव ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि आपदा प्रबंधन के तहत ओलावृष्टि से हुई क्षति के लिए उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सभी क्षतिग्रस्त मकान का फोटो के साथ एक आवेदन अंचलाधिकारी केरसई को जमा करें। पीड़ित परिवारों को राहत दिलाने पूर्व विधायक निएल तिर्की भी सक्रिय हुए।
========== बारिश-ओलावृष्टि से परेशानी
ठेठईटांगर: अप्रैल माह में बरसात जैसा पर्यावरण होने से जिले के किसानों को भारी परेशानी हो रही है। रविवार की रात प्रखंड में देर रात्रि जोरदार आंधी पानी और ओलावृष्टि हुई। इसके बाद सोमवार के दोपहर भी प्रखंड में भारी आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। इससे वनोत्पाद और रबी फसलों को नुकसान हुआ। महुआ और आम के फसल को आंधी और ओलावृष्टि के से नुकसान हुआ है।