अबुआ राज स्थापित करना यात्रा का उद्देश्य:पौलुस
झामुमो विधायक ने बदलाव यात्रा के तहत सिमडेगा में अपने संबोधन में कहा कि इसका मुख्य
By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 11:32 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 06:38 AM (IST)
सिमडेगा : झामुमो विधायक ने बदलाव यात्रा के तहत सिमडेगा में अपने संबोधन में कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य अबुआ राज की स्थापना है। उन्होंने कहा कि आज राज्य में मुख्यमंत्री प्रवासी हैं, जो यहां के लोगों का विकास नहीं कर सकते। आज प्लस टू शिक्षकों की बहाली में 75 प्रतिशत से अधिक राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों की बहाली की गई।उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरह कश्मीर में धारा 370 को खत्म कर दिया। इसी प्रकार सीएनटी-एसपीटी एक्ट में भी संशोधन कर सकती है। ऐसे में ऐसी सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें