नप अधिकारियों ने चलाया सफाई अभियान
सिमडेगा: नगर परिषद् के अधिकारियों द्वारा गुरुवार को शहर के पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 08:56 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 08:56 PM (IST)
सिमडेगा: नगर परिषद् के अधिकारियों द्वारा गुरुवार को शहर के पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस दौरान नप अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, सिटी मैनेजर अनंत कुमार खलखो आदि के द्वारा काफी संख्या में उपस्थित कर्मियों के द्वारा सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। नप अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू ने बताया कि अभी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम मनाया जा रहा है, जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना आम जन की भागीदारी के अभियान सफल नही हो सकता है, इसलिए उन्होंने इसके लिए आम लोगों को जागरूक होने की अपील की। इस दौरान मौके पर कई कर्मी, अधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें