श्रद्धा व उल्लास के साथ हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा
सिमडेगा: जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में सोमवार को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूम
सिमडेगा: जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में सोमवार को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से मनाई गई। भक्तों ने अहले सुबह ही अपने दुकानों व वाहनों की साफ सफाई कर पूरे श्रद्वा के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। वहीं विभिन्न संस्थाओं के द्वारा भगवान की प्रतिमा स्थापित कर आचार्यों के माध्यम से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चन कराई, जिसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। बस यूनियन के द्वारा बस स्टैंड में मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। जहां पुरोहित आचार्य वासुदेव गौतम, यजमान मोहन साहु,नरेश शर्मा, पप्पू शर्मा,अरुण पाढ़ी, आशीष शर्मा, राजेन्द्र ¨सह आदि ने पूजन उत्सव को संपन्न कराया। वहीं जय चालक संघ के द्वारा नगर भवन में पंडाल का निर्माण करा कर भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई। वही आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ भगवान की पूजा अर्चन कराई। इधर मंगलवार को हवन पूर्णाहुति के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया। संध्या में भव्य विर्सजन शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय कुमार साहा,जयराम साहु,मनाज कुमार, राजू कुमार,शैलेश कुमार,प्रदीप साहु,ठाकुर प्रसाद ¨सह, पंकज कुमार,राज कुमार ,विजय लुगुन आदि ने सहयोग किया। वहीं मजदूर यूनियन के द्वारा कचहरी परिसर के समीप भगवान की प्रतिमा स्थापित किया गया।