Move to Jagran APP

घर से गायब 10 दिनों के बाद सकुशल लौटी फुलो

बानो: पिता की डांट से नाराज होकर 10 दिन पहले घर से निकली बेटी सकुशल सिकोरद गांव

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 08:35 PM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 08:35 PM (IST)
घर से गायब 10 दिनों के बाद सकुशल लौटी फुलो
घर से गायब 10 दिनों के बाद सकुशल लौटी फुलो

बानो: पिता की डांट से नाराज होकर 10 दिन पहले घर से निकली बेटी सकुशल सिकोरद गांव से मिली। जानकारी के अनुसार जराकेल बगीचा टोली निवासी सामू ¨सदुरिया के बेटी फुलो सिदुरिया 18 मोबाईल मे कुछ देख रही थी।इस पर पिता ने बेटी को डांटा।इससे नाराज होकर फुलो रेल लाइन किनारे महाबुआंग पहुंच गयी। इसके बाद शाम शाम को सिकरोदा गांव पहुंची तथा पेड़ के नीचे बैठकर रो रही थी। यह देखकर गांव के पोस्टमास्टर ने दरिया दिली दिखाते हुए बच्ची को अपने घर मे पनाह दी। तथा बच्ची का नाम पता पूछा लेकिन लड़की पता बताने नही सकी। मालुम हो कि सामू सिदुरिया परिवार के साथ गुजरात मे रहकर मजदूरी करता है। एक माह पूर्व ही परिवार के साथ आया है। लड़की यहां की भाषा व घर का पता सही से नही जानती है। इस कारण लड़की कहां की है पता नही चल रहा था।इधर लड़की के परिजनों ने थाना मे गुमशुदगी संबंधी मामला भी दर्ज करा दिया था। इधर पोस्टमास्टर शिशुपाल ने बानो आके लोगो को जानकारी दी कि वह एक लड़की को अपने घर में पनाह दी। रविवार को सामु सिदुरिया के परिवार वाले सिकरोदा जाकर लड़की को ले आए। बानो थाना मे पुलिस के सामने लड़की को परिजनों के हवाले सकुशल सौंप दिया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.