टूर्नामेंट में भाग ले रहीं चार बहनें
सिमडेगा : हॉकी सिमडेगा द्वारा आयोजित 13वीं मेजर ध्यानचंद महिला पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में 4
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 09:52 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 09:52 PM (IST)
सिमडेगा : हॉकी सिमडेगा द्वारा आयोजित 13वीं मेजर ध्यानचंद महिला पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में 4 बहनें खेल रही है और चारों भारतीय महिला हॉकी टीम की गोल मशीन के नाम से विख्यात संगीता कुमारी की बहन है। जहां संगीता की बड़ी बहन सुचिता कुमारी, सरोज कुमारी और सरबती कुमारी गोंडवाना छात्रावास की टीम से खेल रही है, वहीं संगीता की छोटी बहन संदीपा कुमारी आरसी मध्य विद्यालय करंगागुड़ी टीम से खेल रही है। वहीं संगीता बेंगलुरु में जूनियर भारतीय टीम के कैम्प में भाग ले रही है। संगीता भी पिछले 6 वर्ष तक लगातार इस प्रतियोगिता में खेलती रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें