मुखिया संघ की अध्यक्ष बनीं सुशीला डांग
मुखिया संघ की अध्यक्ष बनीं सुशीला डांग
मुखिया संघ की अध्यक्ष बनीं सुशीला डांग
संसू,कोलेबिरा(सिमडेगा): मुखिया अंजना लकड़ा के आवास में कोलेबिरा मुखिया संघ के चुनाव के लिए सुशीला डांग के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में चर्चा करते हुए मुखिया संघ कोलेबिरा का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से सुशीला डांग को कोलेबिरा मुखिया संघ का अध्यक्ष, अंजना लकड़ा को सचिव बिलियम समद को कोषाध्यक्ष, कल्पना देवी को मीडिया प्रभारी चयनित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशीला डांग ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए संघ की अतिआवश्यक होती हैं।जिस प्रकार से मुझे अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।वह प्रखंड के सभी पंचायत के विकास के लिए पहल करेंगी। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सभीलोग मिलजुल कर समस्या का समाधान करते हुए विकास की नयी कहानी गढ़ने का प्रयास करेंगी।
मौके पर संदीप सदमुंडा, अनिता जड़िया, जीरेन डांग,महिमा लकड़ा,जीरन मड़की, अंकिता केरकेट्टा,अंजु रानी मिंज उपस्थित थे।