कृषि बिल से किसानों को होगा काफी नुकसान : मानस
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कृषि विध
जासं,सिमडेगा : कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कृषि विधेयक को किसानों के लिए छलावा बताया। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य लाभ पूंजीपतियों एवं कारोबारियों को होगा। किसानों को निराशा ही हाथ लगेगी। उन्होंने कहा कि नए बिल में अनाज मंडी,सब्जी मंडी, मार्केट सर्पोट प्राइस खत्म कर दी जाएगी। ऐसे में किसान आखिर कहां जाएंगे। केंद्र सरकार कहती है कि कसान अपना उत्पाद कहीं भी बेच सकते हैं। पर उन्हें परिवहन का खर्च कौन देगा। बिल के माध्यम से ठेका प्रथा में फंसाकर किसानों को उसकी अपनी जमीन में ही मजदूर बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में कांग्रेस इस बिल के विरोध में आंदोलन कर किसानों को वास्तविकता से अवगत कराएगी।उन्होंने बताया कि अक्टूबर में कांग्रेस इस कानून के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनूप केशरी, विधायक भूषण बाड़ा, विधायक प्रतिनिधि डीडी सिंह,राज्य सभा सासंद प्रतिनिधि जॉनसन मिज,जोनल कॉर्डिनेटर रमा खलखो,सीमा सीता एक्का सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।