अभाविप कार्यकर्ताओं ने बाजार में बांटा फेस मास्क
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से साप्ताहिक बाजार में मास्क का वितरण किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 05:55 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 05:55 PM (IST)
जासं,सिमडेगा :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से साप्ताहिक बाजार में मास्क का वितरण किया गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जनता से शारीरिक दूरी का
पालन करने एवं घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करने की अपील की। अब स्वयं की सुरक्षा अपने ही हाथ में है। इसलिए हमें आवश्यक नियमों का पालन करना होगा। मुख्य रूप से प्रान्त सह छात्रा प्रमुख नीलम बड़ाइक, प्रान्त कार्यकारिणी लिपिका मिश्रा, नगर मंत्री निरंजन साहू, दीक्षा कुमारी, सूरज कुमार, राहुल कुमार, कुमार आशुतोष एवं शुभम मिश्रा उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें