हाथियों ने घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलों को रौंदा
बोलबा : प्रखंड के विभिन्न गांवों में लोग हाथियों के आंतक से भयभीत है। वहीं लोगों को नुकसान
बोलबा : प्रखंड के विभिन्न गांवों में लोग हाथियों के आंतक से भयभीत है। वहीं लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। जंगली हाथियो ने फिर शनिवार की रात पाकरबहार पाहनटोली निवासी राजू प्रधान के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं बलराम मांझी, सामारू मांझी, मंगरा मांझी, सुमित देवी, चैतू मांझी व दोपहरू मांझी के खेत में लगे फसल को रौंदकर बर्बाद कर डाला। अ¨लगुड़ में भी हाथियों ने दुलारी देवी के लगभग डेढ़ एकड़ में लगी धान की फसल को बर्बाद किया। हाथियों ने भुवनेश्वर ¨सह के खेत में लगी फसल को बर्बाद किया है। जितियाटोली से हाथियों के गुजरने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इधर बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष नारायण ¨सह ने वन विभाग से ग्रामीणों के लिए मुआवजा व मदद की मांग की है।