जिलाध्यक्ष ने सदर अस्पताल का लिया जायजा
अध्यक्ष हुब्बन मालिक के निर्देश के आलोक में एआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष श
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 10:31 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 05:14 AM (IST)
जासं,सिमडेगा: प्रदेश अध्यक्ष हुब्बन मालिक के निर्देश के आलोक में एआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष शरीफ खान ने सदर अस्पताल पहुंच
वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा जिले के अस्पताल में कई तरह की सुविधाओं की कमी है।खासकर महिलाओं को अक्सर प्रसव के दौरान आखिरी समय में रांची या राउरकेला रेफर कर दिया जाता है। जिलाध्यक्ष ने अस्पताल के अन्य समस्याओं से भी प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सदर अस्पताल सिमडेगा के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर अविलंब संबंधित चिकित्सक की व्यवस्था कराएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें