Move to Jagran APP

उपायुक्त ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

सिमडेगा : उपायुक्त विप्रा भाल ने असहाय, वृद्ध तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। बताया

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 10:49 PM (IST)
उपायुक्त ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल
उपायुक्त ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

सिमडेगा : उपायुक्त विप्रा भाल ने असहाय, वृद्ध तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। बताया गया कि सिमडेगा जिला में 99 प्रतिशत कंबल का वितरण पूर्ण कर लिया गया है। रविवार को उपायुक्त के द्वारा जिला में शत प्रतिशत लक्षित जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कंबल का वितरण किया गया। मौके पर उपायुक्त के द्वारा वृद्ध महिलाओं से बात की और उनकस हाल-चाल भी पूछा। श्रम विभाग के द्वारा 31488 कंबल का क्रय किया गया था, जिसे प्रखंड व नगर परिषद् के माध्यम से वितरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कंबलों का वितरण किया गया है।विदित हो कि बीच में कोलेबिरा विस उपचुनाव के कारण कंबल वितरण में थोड़ा विलंब हुआ था, लेकिन चुनाव संपन्न होते ही कंबल का वितरण शुरू कर दिया गया था।मौके पर श्रम अधीक्षक बबन ¨सह के अलावे वृद्ध महिलाएं उपस्थित थीं।

loksabha election banner

150 गरीब व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित

बानो : बानो प्रखंड के नौ मील स्थित सप्तर्षि सेवा स्कूल परिसर मे सर्वेश्वरी समूह व प्रजापति कुम्हार समाज के तत्वावधान में कंबल वितरण व मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 गरीब व असहाय महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सर्वेश्वरी समूह के गणेश राम महतो व विशिष्ट अतिथि के रूप में कपिल राय उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि परम पूज्य अवधूत भगवान राम व सर्वेश्वरी की तस्वीर पर मल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।गांव की महिलाओं ने स्वागत गान व माला पहना कर अतिथियों का स्वागत किया। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सर्वेश्वरी समूह की शाखा पूरे विश्व है, जो मानव सेवा मानव कल्याण के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रजापित कुम्हार समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर भगाने के लिए सबों को सहयोग करने की जरूरत है।इस अवसर पर राम मोहन महतो, ब्रजमोहन महतो,मोहन महतो,राहुल महतो,रोहित महतो,सरस्वती देवी,राधेश्याम महतो,कलावती देवी,रानी रश्मि कुमारी,आनंद महतो,बिरसा महतो,खुशबू कुमारी,सुखमती देवी,भुनेश्वर ¨सह,विजय ¨सह के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.