सीआरपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान
सिमडेगा : जी 94 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आरानी बस पड़ाव और आसपास की बस्ती में
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 09:27 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 09:27 PM (IST)
सिमडेगा : जी 94 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आरानी बस पड़ाव और आसपास की बस्ती में बुधवार को सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बटालियन के सभी जवानों ने बरसाती झाड़ियों और प्लास्टिक के कचरों की यात्री शेड और बस्ती से सफाई की। इंस्पेक्टर विष्णु जय यादव ने बताया कि एक सप्ताह से पूरे क्षेत्र में बटालियन स्वच्छता अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत फुलवाटांगर बस्ती और बाजारटांड़ में सफाई अभियान चलाया गया है। स्वच्छता अभियान में एएसआइ सुरेंद्र प्रसाद शर्मा और एएसआई जावेद अहमद बट्ट के साथ साथ जी 94 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन के सभी जवानों की अहम भूमिका रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें