सिमडेगा में मिले 32 मरीज, 19 को मिली छुट्टी
जासंसिमडेगा जिले में कोरोना विस्फोटक की स्थिति बनती जा रही है।
जासं,सिमडेगा: जिले में कोरोना विस्फोटक की स्थिति बनती जा रही है। शनिवार को जिले में सर्वाधिक 32 मरीज मिले। विदित हो कि एक दिन पूर्व भी जिले में 30 केस मिले थे। इस प्रकार जिले में अब तक कुल मरीजों की संख्या 96 हो गई है। जिनमें से 19 को अस्पताल से छुट्टी देते हुए होम क्वारंटाइन में भेजा गया है। वहीं अभी भी 77 सक्रिय केस हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि जिल से अभी दो जगह रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसमें रिम्स एवं इटकी जांच केन्द्र से शनिवार को 16-16 केस सामने आए। कुल मिलाकर जिले में 32 केस शनिवार को सामने आए। विदित हो कि जिले में अकेले जून महीने में 81 केस सामने आए हैं। जबकि अप्रैल-मई महीने में कुल 15 केस सामने आए हैं। इधर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने से जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें अधिकांश सभी मरीज क्वारंटाइन सेंटर में थे। इधर, मरीजों की बढ़ती संख्या से पूर्व से कोविड अस्पताल बीरू में भी जगह फुल हो गई है। यहां 50 लोगों के लिए जगह निर्धारित है। ऐसे में विभाग ने अब विकल्प के रूप में बीरू में ही गुरुकुल केन्द्र में कोरोना मरीजों के नया वार्ड बनाया है। इधर, कोरोना मरीजों की संख्या में इफाफा होने से आम जन भी आशंकित हैं। हालांकि बाजार में अभी लोगों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। लोग शारीरिक दूरी का पालन करने एवं मास्क लगाने में लापरवाही बरत रहे हैं। एसडीओ ने आइसोलेशन भवन का लिया जायजा
सिमडेगा: शांति भवन मेडिकल सेन्टर बीरू में कोविड आइसोलेट वार्ड बनाया गया है। जहां वर्तमान समय में कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों का निर्मित कोविड वार्ड में डॉक्टर व मेडकल टीम के द्वारा ईलाज किया जा रहा है। बाहर राज्यों एवं जिलों से अपने घर वापस सिमडेगा जिला अधिक संख्या में प्रवासियों के आगमन होने से पॉजिटीव केस की संख्या में फिलहाल जिला में वृद्धि होते दिख रही है। संदिग्ध व्यक्तियों के ईलाज हेतु बीरू कोविड अस्पताल के अलावे कौशल विकास केन्द्र बीरू के भवनों को चिन्हित करते हुए आईसोलेशन वार्ड बनाने की दिशा में अनुमण्डल पदाधिकारी कुंवर सिंह पाहन ने भवन का निरीक्षण किया। पाहन ने कोविड अस्पताल बनाने हेतु जिला के निर्मित भवनों का जायजा लिया, जिसमें से बीरू के कौशल विकास केन्द्र का भवन सुलभ अवस्था में पाया गया।