सिमडेगा में कोरोना के मिले 15 नए पॉजिटिव
जासंसिमडेगाजिले में फिर कोरोना पॉजिटिव के विस्फोटक मामले सामने आए हैं।
जासं,सिमडेगा:जिले में फिर कोरोना पॉजिटिव के विस्फोटक मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को जिले में कुल 15 नए मामले सामने आए। इस प्रकार जिले में मरीजों की अबतक कुल संख्या 49 पहुंच गई है। जिसमें से 13 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जबकि अभी भी 36 सक्रिय केस है। इधर नए 15 मरीजों में एक महिला सहित 14 पुरुष शामिल हैं। संदिग्ध व्यक्तियों को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के आदेशानुसार अनुमण्डल पदाधिकारी कुंवर सिंह पाहन एवं सिविल सजर्न डॉ. पीके सिन्हा के द्वारा शांति भवन मेडिकल सेन्टर बीरू में बनायें गए कोविड वार्ड में आईसोलेट करने की कार्रवाई की गई। इन मरीजों में बानो प्रखंड के 09, बांसजोर प्रखंड के 03,ठेठईटांगर के 02 एवं कोलेबिरा के 01 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए है। इन सभी संदिग्ध व्यक्तियों का सैम्पल 26 एवं 27 मई को स्वास्थ्य विभाग सिमडेगा द्वारा लिया गया था। बाहर राज्यों एवं जिलों से सिमडेगा जिला घर वापसी होने के उपरांत उक्त व्यक्तियों को जिला प्रशासन के द्वारा क्वारंटाइन केन्द्र में रखा गया था। क्वारंटाईन केंद्र परिसर में पौधारोपण
सिमडेगा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुरडेग मृत्युंजय कुमार के द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में संचालित कोविड-19 के क्वारंटाईन केन्द्र के परिसर में पौधा रोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने क्वारंटाईन केन्द्र में पौधा रोपन करते हुए कहा कि प्राकृतिक की रक्षा से ही प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा होगी।मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप उपस्थित थीं। 3108 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव
सिमडेगा: स्वास्थ्य विभाग, सिमडेगा से मिली जानकारी के अनुसार 4557 संदिग्ध व्यक्तियों का सैम्पल लिया गया है। जिसमें 3108 व्यक्तियों की जांच रिर्पोट निगेटिव पाया गया। वहीं 48 व्यक्ति पॉजिटिव पाये गए थे। जिनमें 13 व्यक्ति का तीसरा मेडिकल जांच रिर्पोट नेगेटिव पाई गई 7 57 सैम्पल गलत थें। 1344 व्यक्तियों का मेडिकल जांच रिर्पोट प्रतीक्षारत है। 5 जून को 45 व्यक्तियों का सैंपल भेजा गया। लोग बरत रहे लापरवाही
सिमडेगा:जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले की लगातार वृद्घि के बाद जहां स्थिति भयावह होती जा रही है। वहीं लोगों की लापरवाही भी चरम पर है। हाट- बाजार में शारीरिक दूरी
व मास्क पहनने को लेकर लोग उदासीन है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कपड़े के कई स्टॉल खुले नजर आए। जहां बिना मास्क लगाए लोग मौजूद नजर आए। अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में भी गुरुवार को बाजार के दिन अधिक भीड़ नजर आई।