बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना
सिमडेगा:जिले के कुरडेग प्रखंड में बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रखंड मुख्यालय में मंग
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 10:08 PM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 10:08 PM (IST)
सिमडेगा:जिले के कुरडेग प्रखंड में बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को सांकेतिक धरना दिया। इसमें पूर्व विधायक नियेल तिर्की समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रखंड में विगत करीब एक माह से बरकरार बिजली की समस्या को लेकर विभागीय पदाधिकारियों के प्रति क्षोभ प्रकट किया गया। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई कि मुख्यमंत्री के द्वारा 23 मई को बीरू ग्रिड का लोकार्पण करने के बाद दो दिनों के अंदर प्रखंड में बिजली बहाल नहीं होती है तो कांग्रेसी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।
इधर धरना के बाद बीडीओ के मार्फत सीएम को सौंपा गया। मौके पर अनूप केशरी, देवनीश खलखो आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें