जोरपोंडा में फैला चिकनगुनिया
बानो : प्रखंड के जमतई पंचायत के जोरपोंडा में चिकनगुनिया फैलने बात सामन आई है। जमतई के
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 03:00 AM (IST)
बानो : प्रखंड के जमतई पंचायत के जोरपोंडा में चिकनगुनिया फैलने बात सामन आई है। जमतई के ग्राम सभा अध्यक्ष राजेश बड़ाइक ने बताया कि गांव में विगत एक महीने से लोग चिकनगुनिया से परेशान हैं। गांव के एक ही घर में शंकर ¨सह की 3 बेटियां रुपाली कुमारी, खुशबू कुमारी और सोनी कुमारी विगत एक सप्ताह से चिकनगुनिया से पीड़ित हैं। लोग झाड़फूंक ओर डॉक्टरी इलाज दोनों का सहारा ले रहे हैं। गांव के बिरजू ¨सह और विरदो ¨सह भी चिकनगुनिया से पीड़ित थे। राजेश बड़ाइक ने गांव में स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था की मांग प्रशासन से की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें