बीआरसी दानापुर की टीम 9-0 से बनी विजेता
जासंसिमडेगा14वीं मेजर ध्यानचन्द हॉकी प्रतियोगिता में बीआरसी दानापुर की टीम 9-0 से विजयी बनी
जासं,सिमडेगा:14वीं मेजर ध्यानचन्द हॉकी प्रतियोगिता में बीआरसी दानापुर की टीम 9-0 से विजयी बनी। हॉकी सिमडेगा के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित 14वीं मेजर ध्यानचन्द हॉकी प्रतियोगिता में 5वें दिन पुरुष वर्ग में 08 मैच खेले गए। ,जिसमें सन्त मेरिज हॉकी सेंटर बासेन को 10-00 से, संघर्ष क्लब क्लब सिमडेगा ने गोंडवाना क्लब को 10-1से, बीआरसी दानापुर ने जयंती उच्च विद्यालय गांगूटोली को 9-0से, आर सी मध्य विद्यालय करंगागुड़ी और सन्त मेरिज उच्च विद्यालय छात्रवास क े बीच 1-1गोल की बराबरी रही,श्री माधव हरि बालक छात्रवास ने भोगता क्लब कोचेडेगा को 7-1से,कहुपानी ओड़िसा ने आर सी मध्यविद्यालय पतिअम्बा को 2-0से, ढांवठा टोली ने हॉट स्टार को 7-0से, मरियम पुर बोलबा ने पतिअम्बा ग्रामीण को 4-0पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए। इधर 3 सितंबर को 6 बजे से सन्त मेरिज हॉकी सेंटर बनाम आसनबेड़ा, बीआरसी दानापुर बनाम आर सी म. विद्यालय करंगागुड़ी, भोगता क्लब कोचेडेगा बनाम फरसापानी सीनियर,आरसी मध्य विद्यालय पतिअम्बा बनाम एसएस प्लस उच्च विद्यालय सिमडेगा के बीच मैच होगा। आयोजन को सफल बनाने में मनोज कोनबेगी,कमलेश्वर मांझी,सुनील तिर्की,बसन्त बा,पंखरसियुस टोप्पो,मुकुट डुंगडुंग,नवीन मिज,सुजीत एक्का,सुखराम मांझी,कुनुल भेंगरा आदि योगदान दे रहे हैं।